पटना । श्रम संसाधन विभाग व बिहार चैंबर आॅफ काॅमर्स के संयुक्त तत्वावधान में भारत सरकार की नेशनल एप्रेन्टीशीप प्रमोशन स्कीम पर कार्यशाला चैंबर परिसर में हुई । स्कीम के तहत उद्योगों के द्वारा प्रशिक्षुओं को दी जा रही छात्रवृत्ति की 25 फीसदी राशि केंद्र सरकार देती है ।
राष्ट्रीय कौशल विकास निगम, रिजनल डायरेक्टेेरेट आॅफ एप्रेंटीशीप ट्रेनिंग एवं अमास स्कील वेंचर्स ने प्रजेंटेशन दिया । इससे उद्योगों को होने वाले फायदे एवं युवाओं को रोजगार की जानकारी दी गयी । औद्योगिक प्रतिष्ठानों को स्कीम के लिए आॅन लाइन रजिस्ट्रेशन की भी जानकारी मिली । निदेशक नियोजन व प्रशिक्षण धर्मेंद्र सिंह एवं चैंबर अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने अपने विचारों को रखा ।
कार्यशाला में चैम्बर के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार जैन, बीआईए अध्यक्ष केपीएस केसरी, सीआईआई के पीके सिन्हा, एनएसडीसी के अनुभव सिन्हा, आरडीएटी के डी बसाक व आरसी मंडल, अमास स्कील वेंचर के राज कुमार एवं प्रमुख कंपनियों आईटीसी, एनटीपीसी, इंडियन आॅयल, रीगा सुगर मिल, काॅम्फेड, गोदरेज व एचपीसीएल के प्रतिनिधि मौजूद थे।