पटना । सूबे की 8405 पंचायतों में शीघ्र पंचायत कृषि कार्यालय खुलेंगे। इसके लिए कृषि विभाग ने 4221.175 लाख राशि स्वीकृत की है। पंचायतों में कृषि कार्यालय खुल जाने से किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रखंड एवं जिला कृषि कार्यालय जाना नहीं पड़ेगा।
पंचायत कृषि कार्यालय की स्थापना पंचायत सरकार भवन में होेगी। पंचायत कृषि कार्यालयों में कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार कृषि योजना व खेती की तकनीकी जानकारी किसानों को देंगे। फिलहाल सूबे की 1000 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बनकर तैयार है।