मुख्य समाचार

कृषि विभाग ने बेंगलुरु प्राकृतिक आपदा प्रबंधन केन्द्र का लिया जायजा 

पटना। बेंगलुरु स्थित प्राकृतिक आपदा प्रबंधन केन्द्र का दौरा कृषि विभाग के प्रधान सचिव सुधीर कुमार के नेतृत्व में बिहार से गई टीम ने लिया। टीम ने टेलीमेट्रिक आधारित हाइड्रोमेट्रोलाॅजिकल नेटवर्क सिस्टम का जायजा लिया। इसका उपयोग कृषि कार्य में मौसम परिवर्तन का पूर्वानुमान कर समय पर चेतावनी जारी करने में होता है। कर्नाटक प्राकृतिक आपदा प्रबंधन केन्द्र के निदेशक डाॅ श्रीनिवास रेड्डी ने जानकारी दी।

मेघदूत योजना के अंतर्गत राज्य के नालंदा, सुपौल, पूर्वी चंपारण, गया एवं अरवल जिलों की सभी पंचायतों में टेलीमेट्रिक आधारित रेनगाॅज एवं प्रखंडों में टेलीमेट्रिक आधारित वेदर स्टेशन की स्थापना हो रही है। कृषि विभाग की टीम में भूमि संरक्षण निदेशक गुलाब यादव, संयुक्त निदेशक अरविंद शर्मा एवं तकनीकी विशेषज्ञ डाॅ निलाद्री गुप्ता शामिल थे। 
 


संबंधित खबरें