पटना । विकास प्रबंधन संस्थान (डीएमआई) की 5 वीं बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता मेें एक अणे मार्ग में हुई । संस्थान के निदेशक हेमनाथ राव ने प्रोग्रेस रिपोर्ट आॅफ डीएमआई की विस्तृत जानकारी दी ।
रिइमेजिंग बेसिक एजुकेशन के अंतर्गत पश्चिमी चंपारण के भितिहरवा बुनियादी विद्यालय कोे केन्द्र मानकर 12 अन्य मध्य विद्यालय एवं एक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कोे कलस्टर के रूप में संवर्द्धित करने का काम डीएमआई कर रहा हैै । साथ ही मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड की अमरख पंचायत में एक पायलट प्रोजेक्ट पर भी काम हो रहा हैै । सीएम ने कहा कि जो भी बुनियादी विद्यालय बनेंगे, उसका नाम कस्तूरबा बुनियादी विद्यालय ही होगा ।
बैठक में सीएम के परामर्शी अंजनी सिंह, डीएमआई बोर्ड आॅफ गवर्नेंस के अध्यक्ष अनूप मुखर्जी , प्रधान सचिव सुजाता चतुर्वेदी, अमृत लाल मीणा, चैतन्य प्रसाद व चंचल कुमार, सचिव एन विजय लक्ष्मी, मनीष कुमार वर्मा, अरविन्द कुमार चौधरी, जीविका के सीईओ बाला मुरुगन डी समेत संस्थान के फैकल्टी मेम्बर एवं अधिकारी उपस्थित थे।