मुख्य समाचार

पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के लिए 1216 करोड़ स्वीकृत

नई दिल्ली/पटना । पटना एयरपोर्ट पर घरेलू टर्मिनल भवन के निर्माण एवं विस्तार के प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वीकृति प्रदान की । प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में 26 सितंबर को हुई मंत्रिमंडलीय आर्थिक समिति की बैठक में इसके लिए 1,216.90 करोड़ रुपये स्वीकृत की गई । नया टर्मिनल भवन बनने से पटना क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे अतिरिक्त रोजगार सृजन होगा ।

नया टर्मिनल भवन 65,155 वर्ग मीटर का होगा, जिसमें 18,650 वर्गमीटर क्षेत्र भूतल होगा । इससे पटना एयरपोर्ट से सालाना 45 लाख यात्रियों का आवागमन हो सकेगा । वर्तमान में एयरपोर्ट से प्रतिवर्ष 7 लाख यात्रियों का आवगमन होता है। नया भवन विश्वस्तरीय यात्रा सुविधाओं से लैस होगा ।  पटना एयरपोर्ट पूर्वी क्षेत्र के प्रमुख हवाई अड्डों में एक है । एयरपोर्ट का वर्तमान टर्मिनल भवन दो मंजिला पुराना ढांचा है। इसका उपयोग क्षमता से चार गुना अधिक किया जा रहा है । 
 


संबंधित खबरें