मुख्य समाचार

मुजफ्फरपुर, बेगूसराय समेत पांच जिलों के एसपी बदले गये

पटना। राज्य सरकार ने पांच जिलों के एसपी समेत 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला शुक्रवार को किया है। मुजफ्फरपुर की एसएसपी हरप्रीत कौर को समस्तीपुर का एसपी, वहीं दरभंगा के एसएसपी मनोज कुमार को एसएसपी मुजफ्फरपुर की कमान दी गई है।

बीएमपी 10 की कमांडेंट गरिमा मलिक को एसएसपी दरभंगा, भोजपुर के एसपी अवकाश कुमार को एसपी बेगूसराय एवं बेगूसराय के एसपी आदित्य कुमार का तबादला भोजपुर किया गया है। समस्तीपुर के एसपी दीपक रंजन को बीएमपी 10 का कमांडेंट व बेगूसराय के सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रोबेशन) विनय तिवारी एसडीपीओ गोपालगंज बनाये गये हैं।    


संबंधित खबरें