मुख्य समाचार

अन्नपूर्णा वर्ल्ड ऑफ फूड इंडिया में बिहार स्टाॅल पर उमड़ी भीड़

मुंबई/पटना/28.09.18 । मुंबई में अन्नपूर्णा वर्ल्ड  ऑफ फूड इंडिया में बिहार स्टाॅल का उद्घाटन उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह ने 28 सितंबर को किया । इस आयोजन का उद्देश्य फूड प्रोसेसिंग यूनिट को अपने उत्पादों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करते हुए उनके लिए बाजार तलाशना है । फिक्की ने 27 से 29 अक्टूबर तक बाॅम्बे एग्जीबिशन सेंटर में फूड इंडिया का आयोजन किया है । देश-विदेश की 250 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया है ।

बिहार सरकार ने राज्य के फूड प्रोसेसिंग प्रोडक्ट को बढ़ावा देने के लिए इस आयोजन में भाग लिया है । लिचिका इंटरनेशनल, शक्ति सुधा मखाना, एएफपी मैन्युफैक्चरिंग, सीजी फुड इंडिया एवं अनमोल बिस्कुट को निःशुल्क स्टाॅल उपलब्ध कराया गया है।  राज्य के पारंपरिक खाद्य व्यंजन तिलकुट, खाजा, चंद्रकला, लाई, अनरसा, बालूशाही, पुडुकिया का प्रचार-प्रसार एवं वितरण भी हो रहा है। इन स्टाॅल पर काफी भीड़ हैं । आगंतुक इनके बनाने की विधि की जानकारी ले रहे हैं ।

इस मौके पर निवेश आयुक्त रवि शंकर श्रीवास्तव , रविन्द्र प्रसाद, भोगेंद्र लाल, संजय कुमार सिंह, पूर्णेंदु कुमार, संजीत कुमार, गौतम कुमार एवं सुधांशु भूषण उपस्थित थे । 


संबंधित खबरें