नई दिल्ली। जीएसटी कलेक्शन सितंबर में बढ़कर 94,442 करोड़ रुपये का रहा। अगस्त में कलेक्शन 93,690 करोड़ रुपये का था। 30 सितंबर, 2018 तक दाखिल जीएसटीआर का सकल थ्री बी रिटर्न 67 लाख रहा।
सितंबर में सीजीएसटी 15,318 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 21,061 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 50,070 करोड़ रुपये (आयात से प्राप्त 25,308 करोड़ सहित) और सेस 7993 करोड़ रुपये (आयात से प्राप्त 769 करोड़ सहित) रहा। सितंबर 2018 में हुए सेटलमेंट के बाद केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा अर्जित कुल सीजीएसटी राजस्व 30,574 करोड़ और एसजीएसटी 35,015 करोड़ रुपये रहा।