पटना। पटना एयरलाइंस आॅपरेटर्स कमिटी का चुनाव 1 अक्टूबर को हुआ। इंडिगो के मैनेजर रूपेश सिंह अध्यक्ष, सचिव स्पाइस जेट के मैनेजर हसन और गो एयर के मनमोहन तिवारी उपाध्यक्ष चुने गये। चुनाव एयरपोर्ट निदेशक राजेंद्र सिंह लहौरिया की देखरेख में हुआ।
अध्यक्ष रूपेश को बधाई देते हुए निदेशक ने कहा कि कमिटी बनने से हवाई अड्डा के विकास में सहयोग मिलेगा तथा यात्रियों की सुविधा के लिए हम और बेहतर काम करे सकेंगे।