पटना। बिहार के शहरी क्षेत्रों में 25 अक्टूबर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 25 नवंबर से पॉलीथिन पर प्रतिबंध लग जाएगा। एडवोकेट जनरल ललित किशोर ने राज्य सरकार की ओर से पटना हाईकोर्ट को इसकी जानकारी दी।
चीफ जस्टिस एमआर शाह की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। इससे पहले शहरी क्षेत्रों में 24 सितंबर से पॉलीथिन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध की घोषणा हुई थी। अधिसूचना जारी नहीं होने के कारण इसे टालना पड़ा।