पटना । आपदा प्रबंधन विभाग की उच्चस्तरीय बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में फसल की वर्तमान स्थिति, कम बारिश के कारण सिंचाई, कृषि एवं पीएचई विभाग की तैयारियों की समीक्षा हुई।
सीएम ने पेयजल की समस्या निदान के लिए प्रखंडवार सर्वें कराने, अधिक बोरिंग वाले चापाकल लगाने एवं खराब चापाकल की मरम्मत का निर्देश दिया। ऊर्जा विभाग कोे किसान हित में बिजली सब्सिडी जारी रखने व बिजली आपूर्ति बरकरार रखने का निर्देश मिला। सीएम ने प्रधान सचिवों से कहा कि हर पहलु की विस्तृत सूचना प्राप्त कर लें ताकि अगली बैठक में किसान हित में निर्णय लिये जा सके।
बैठक में मुख्य सचिव, प्रधान सचिव सुधीर कुमार, चंचल कुमार , प्रत्यय अमृत, सचिव मनीष वर्मा एवं जितेन्द्र श्रीवास्तव समेत वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे