पटना। राज्य सरकार ने प्रधान सचिव स्तर के दो अधिकारियों का तबादला एवं तीन को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। उद्योग विभाग के प्रधान सचिव एस.सिद्धार्थ अब वित्त विभाग की कमान संभालेंगे। वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग की प्रधान सचिव सुजाता चतुर्वेदी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जायेंगी। वह केंद्रीय कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग में अपर सचिव होंगी।
राजस्व पर्षद के अपर सदस्य केेके पाठक को लघु जल संसाधन का प्रधान सचिव बनाया गया है। उनके पास उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार होगा।
अतिरिक्त प्रभार : शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन निगरानी, कृषि विभाग के प्रधान सचिव सुधीर कुमार गन्ना उद्योग एवं नगर विकास व आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद संसदीय कार्य विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।