सहरसा । महिषी में तीन दिवसीय उग्रतारा महोत्सव 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। मिथिलांचल में मां उग्रतारा को शक्तिपीठ के रूप में माना जाता है। इस कारण महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह है। सहरसा से महिषी की दूरी करीब 18 किलोमीटर है।
मंडन धाम में 12-13 अक्टूबर को कई विद्वान भी जुटेंगे । ये मिथिला की अनमोल सांस्कृतिक धरोहर एवं ज्ञान परंपरा पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित करेंगे। जेएनयू के प्रो. रामनाथ झा, सेंट स्टीफेंस काॅलेज के प्रो. पंकज मिश्रा, निर्मल संस्कृत काॅलेज वाराणसी के पंडित चित्त नारायण पाठक, नेशनल संस्कृत एकेडमी पुरी के उदय नाथ झा अशोक समेत कई वक्ता शिरकत करेंगे ।
राजकमल मैदान में होने वाले महोत्सव में राज्य सरकार के मंत्री विनोद नारायण झा, बिजेंद्र यादव, दिनेश चंद्र यादव, रमेश ऋषिदेव समेत कई सांसद मौजूद रहेंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम : मैथिली गायक कुंज बिहारी, राम सेवक ठाकुर, जूली झा व मैथिली ठाकुर, हास्य कलाकार जाॅनी, इंडियन आइडल की स्मिता कर व कृतिका गौतम एवं बाॅलीवुड सिंगर आशीष कौर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
.