पटना । Employment Generation through Building of Enterprise विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में सेंट केरेंस स्कूल के निशांत कुमार पहले, दूसरे स्थान पर ज्ञान निकेतन के हिमांशु रंजन एवं तीसरे पर डीपीएस की आयुषी प्रिया रहे । निबंध प्रतियोगिता का आयोजन बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने किया था।
सांत्वना पुरस्कार कृष्णा निकेतन की शालिनी प्रीत, नोट्रेडम की नेहा वर्मा एवं डीएवी की सानिध्या सिन्हा को मिला। प्रथम स्थान पाने वाले को 10,000 रुपये, दूसरे एवं तीसरे स्थान पाने वाले को क्रमशः 5,000 एवं 3,000 रुपया नगद पुरस्कार मिलेगा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी मिलेगा। प्रतियोगिता में 36 स्कूल के बच्चों ने भाग लिया था ।
जूरी मेंबर में आर्यभट्ट नाॅलेज यूनिवर्सिटी के प्रति कुलपति प्रो. सैयद मोहम्मद करीम, पटना दूरदर्शन केंद्र की प्रोग्राम हेड डाॅ रतना पुरकायस्थ व रिटायर्ड आईएएस ए. एम. प्रसाद थे। इस मौके पर बीआईए के अध्यक्ष केपीएस केशरी समेत सभी पदधारक मौजूद थे ।