पटना । स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्मारक के लोकार्पण समारोह में आमंत्रित करने के लिए गुजरात से एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी से मिला। प्रतिनिधिमंडल में गुजरात के ऊर्जा मंत्री सौरभ भाई पटेल, सांसद पूनम बेन मदाम, विधायक अरविंद भाई पटेल, वल्लभ भाई काकडिया, पीयूष भाई देसाई व किशोर भाई चौहान समेत गुजरात सरकार के कई उच्च अधिकारी शामिल थे ।
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का लोकार्पण प्रधानमंत्री 31 अक्टूबर, 2018 को करेंगे। यह देश के पहले उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को समर्पित है। इसकी ऊंचाई 182 मीटर (597 फीट) और लागत 2300 करोड़ है। स्मारक गुजरात के नर्मदा जिले में है और इसे विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति होने का भी गौरव प्राप्त होगा।