मुख्य समाचार

करोड़पति आयकर दाताओं की संख्या में 60 फीसदी का इजाफा

नई दिल्ली/एजेंसी । एक करोड़ रुपये से अधिक आय वाले टैक्सपेयर्स की संख्या में 60 फीसदी का इजाफा हुआ है। सीबीडीटी के आंकड़ों के अनुसार 4 साल में यह संख्या बढ़कर 1.40 लाख हो गई है। इनमें कॉरपोरेट्स, फर्म, एचयूएफ व अन्य शामिल हैं। 2014-15 में एक करोड़ रुपये से अधिक आय का खुलासा करने वाले करदाताओं की संख्या 88,649 थी, जो 2017-18 में बढ़कर 1,40,139 हो गई है।

इस दौरान इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या में भी 80 फीसदी की वृद्धि हुई है। 2013-14 के 3.79 करोड़ से बढ़कर यह 2017-18 में 6.85 करोड़ हो गया है। एक करोड़ से अधिक आय वाले इंडिविजुअल टैक्सपेयर्स में 68 फीसदी का इजाफा हुआ है। 2014-15 में ऐसे करदाताओं की संख्या 48,416 थी, जो 2017-18 में 81,344 हो गई है। 

सीबीडीटी के चेयरमैन सुशील चंद्रा का कहना है कि इस  दौरान टैक्स कलेक्शन भी अच्छा रहा। इसके पीछे आयकर विभाग के कई प्रयास हैं। कानून में सुधार, सूचना के प्रसार और सख्ती से नियमों का पालन कराने के लिए कई कदम उठाए गए। 
 


संबंधित खबरें