नई दिल्ली / 27.10.18 । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार भवन में प्रधानमंत्री पैकेज में शामिल परियोजनाओं समेत अन्य योजनाओं कीे प्रगति की समीक्षा की। बैठक में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, मंत्री नंद किशोर यादव व राजीव रंजन सिंह, मुख्य सचिव दीपक कुमार, प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा एवं स्थानिक आयुक्त विपिन कुमार मौजूद थे।
पटना-बिहटा एलिवेटेड सड़क निर्माण समेत अन्य योजनाओं के समय पर क्रियान्वयन, लंबित डीपीआर एवं भूमि अधिग्रहण के लिए सीएम ने आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा जनहित कार्य के प्रति राज्य सरकार गंभीर है।