मुख्य समाचार

पूर्णिया विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण

पूर्णिया / 29.10.18 । पूर्णिया विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकार्पण किया । सीएम ने कुलपति प्रो राजेश सिंह को विश्वविद्यालय के लिए 37 एकड़ जमीन का हस्तांतरण पत्र भी सौंपा। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्णिया को आइडियल यूनिवर्सिटी बनाने के लिए संसाधनों को राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी । तीन नए विश्वविद्यालयों में पूर्णिया और पाटलिपुत्र का उद्घाटन हो गया है। अब मुंगेर विश्वविद्यालय का उद्घाटन बाकी है । अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गई है । पूर्व राष्ट्रपति डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर एग्रीकल्चर काॅलेज खोला जा रहा है । पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के अंतर्गत फिशरीज काॅलेज की स्थापना किशनगंज में हो रही है। पूर्णिया में मेडिकल काॅलेज की स्थापना के लिए टेंडर हो चुका है। 

समारोह को मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, कृष्ण कुमार ऋषि एवं दिनेश चंद्र यादव ने भी संबोधित किया । इस मौके पर मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, विनोद कुमार सिंह व रमेश ऋषिदेव, सांसद संतोष कुशवाहा, कई विधायक, प्रधान सचिव आरके महाजन, सीएम के सचिव मनीष कुमार वर्मा समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।
 


संबंधित खबरें