नई दिल्ली/पटना । इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज अमरेश्वर प्रताप शाही पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे । वर्तमान चीफ जस्टिस एम. आर. शाह अब सुप्रीम कोर्ट में जज होंगे । पटना में उनका कार्यकाल कम समय का रहा। चीफ जस्टिस शाह ने 12 अगस्त, 2018 को पटना हाईकोर्ट का कार्यभार संभाला था ।
जस्टिस अमरेश्वर प्रताप शाही 1985 में इलाहाबाद हाईकोर्ट में एडवोकेट एनराॅल हुए और 2005 में स्थायी जज बने ।