मुख्य समाचार

रन फाॅर यूनिटी में शामिल हुआ आयकर विभाग 

पटना। आयकर विभाग ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फाॅर यूनिटी का आयोजन किया। इको पार्क से केंद्रीय राजस्व भवन तक मार्च में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (बिहार-झारखंड) केसी घुमरिया, आयकर महानिदेशक (अन्वेषण) एसआर मलिक समेत बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मी शामिल थे। 

वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। केसी घुमरिया ने देश की एकता व अखंडता में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान की चर्चा की। उन्होंने अधिकारी व कर्मियों से बुलंद राष्ट्र निर्माण में मन से जुड़ने की अपील की। 
 


संबंधित खबरें