मुख्य समाचार

बिहार कृषि विश्वविद्यालय की अतिथिशाला का उद्घाटन

पटना/1.11.18 । बामेती परिसर में बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर की अतिथिशाला का उद्घाटन कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने किया। इस अवसर पर कुलपति डाॅ अजय कुमार सिंह, निदेशक (प्रसार-शिक्षा) डाॅ आरके सुहाने, निदेशक बामेती डाॅ जितेंद्र प्रसाद, अपर निदेशक धनंजयपति त्रिपाठी, विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

बामेती परिसर में कृषि वैज्ञानिक एवं किसानों को संबोधित करते हुए डाॅ प्रेम ने कहा कि बदलते मौसम के अनुकूल खेती के लिए किसानों को प्रशिक्षित किया जायेगा। 100 गांवों में 2500 किसानों को क्लाईमेट स्मार्ट  बनाने का लक्ष्य है। 

इसके क्रियान्वयन के लिए पहले चरण में 4 कोरिडोर पटना-बिहारशरीफ हाईवे, भागलपुर-मुंगेर, पूर्णिया-कटिहार व समस्तीपुर-दरभंगा हाईवे का चयन किया गया है। चयनित गांवों में बिहार कृषि विश्वविद्यालय, डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय एवं भारतीय अनुसंधान संस्थान बाॅरलोग इंस्टीच्यूट पटना के वैज्ञानिक किसानों को प्रशिक्षित करेंगे। इसके लिए 6 करोड़ 79 लाख राशि दी गई है।  


संबंधित खबरें