पटना । बिहार योग विद्यालय, मुंगेर के पद्मभूषण स्वामी निरंजनानंद सरस्वती का 9 नवंबर, 2018 को ‘बुद्धि, भावना एवं कर्म’ विषय पर दिव्य संबोधन होगा । स्वामी निरंजनानंद का संबोधन एसके मेमोरियल हाॅल में 1.00 से 3 बजे तक है। इसके पहले 12.30 बजे से स्किल फाउंडेशन के बच्चे योग पर एक प्रस्तुति देंगे । कार्यक्रम में प्रवेश नि: शुल्क है, लेकिन प्रवेश केवल आमंत्रण एवं प्रवेश पत्र के द्वारा ही होगा ।
आयोजन बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) ने किया है । बीआईए अपने स्थापना के 75 वें वर्ष को प्लैटिनम जुबली वर्ष के रूप में मना रहा है । इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है । प्रेस काॅन्फ्रेंस में के.पी.एस.केशरी, राम लाल खेतान, रमेश चंद्र गुप्ता, सुबोध गोयल, के.पी. झुनझुनवाला, विजय गोयनका एवं नवीन यादव उपस्थित थे ।