मुख्य समाचार

हरि लाल व स्वीट होम पर केस दर्ज, वजन में मिली गड़बड़ी

पटना / 5.11.18 । माप-तौल विभाग ने पटना के हरि लाल स्वीट्स एसके पुरी, स्वीट होम अलंकार पैलेस व बंगाल स्वीट्स दानापुर पर केस दर्ज किया है। जांच में वजन में मिली गड़बड़ी पर यह कार्रवाई हुई है। कृषि निदेशक आदेश तितरमारे के निर्देश पर पूरे राज्य में हुई कार्रवाई में 37 प्रतिष्ठानों पर केस, 21 के विरुद्ध जब्ती एवं 280 प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया गया है। 

सूबे में 460 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने विभिन्न जिलों में मिठाई, ज्वेलरी, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी एवं अन्य प्रतिष्ठानों में वजन की शु़द्धता की जांच की। माप-तौल विभाग कृषि निदेशालय के नियंत्रण में है। धनतेरस, दीपावली व छठ को देखते हुए मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। छापेमारी का अभियान जारी रहेगा।

इन जिलों में मिली गड़बड़ी : भागलपुर जिला से 58, रोहतास से 52, पटना से 16, भोजपुर से 12, नालंदा से 21, मुजफ्फरपुर से 6, पूर्वी चंपारण से 4, बेगूसराय से 11, गया से 32, औरंगाबाद से 34, छपरा से 4, मधुबनी से 7, पूर्णियां से 11, सहरसा से 18 एवं मधेपुरा से 15 प्रतिष्ठान हैं ।       

इन प्रतिष्ठानो पर हुई कार्रवाई : पटना में मेसर्स पीएन भंडार, एमआईजी कंकड़बाग, भागलपुर के राजाराम पनीर वाला भीखनपुर, मेसर्स बाबा स्वीट्स स्टेशन रोड, किराना दुकान लकी स्टोर भीखनपुर, मेसर्स सुरेश किराना स्टोर जगदीशपुर एवं भीखनपुर के कई सब्जी विक्रेता हैं। 

भागलपुर जिला के मेसर्स फ्यूल मार्ट सिस्ता बैजानी व केसी इंडेन सेवा जगदीशपुर के विरुद्ध केस-अभियोग दर्ज किया गया है। इनके अलावा मेसर्स सूरजमल श्याम सुंदर लोहपट्टी, मेसर्स पीके ट्रेडर्स, मेसर्स अग्रवाल ट्रेडर्स लोहापट्टी,, मेसर्स खेतान ट्रेडर्स लोहपट्टी, मेसर्स आशीष स्टोर्स लोहापट्टी, जय भारत इंडस्ट्रीज गोराडीह एवं मेसर्स गौरी शंकर स्टोर्स जगदीशपुर पर भी कार्रवाई हुई है। 

फारबिसगंज के मेसर्स मैरोदान खतरी पकौड़ी वाला माणिकचंद रोड व मेसर्स आनंदकुंभ माणिकचंद रोड, मधुुबनी के मेसर्स रोस्टर कैफे नायक काॅम्पलेक्स व औरंगाबाद के जय मां धर्मकांटा ओबरा के विरूद्ध केस दर्ज हुआ है। 


संबंधित खबरें