पटना। जस्टिस अमरेश्वर प्रताप शाही ने पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का कार्यभार 17 नवंबर, 2018 को संभाल लिया। राज्यपाल लालजी टंडन ने राजभवन में उन्हें शपथ दिलाई। वह पटना हाईकोर्ट के 42 वें चीफ जस्टिस होंगे। इससे पहले वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में सीनियर जज थे। चीफ जस्टिस एम. आर. शाह के सुप्रीम कोर्ट ट्रांसफर होने से यह पद रिक्त था।
शपथ ग्रहण समारोह में हाईकोर्ट के जज, सीएम, डिप्टी सीएम, कई मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष व राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी समेत कई गण्यमान्य उपस्थित थे।