चंडीगढ़/एजेंसी । अंतरराष्ट्रीय कृषि मेला (एग्रो टेक) का शुभारंभ चंडीगढ़ में एक दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। मेला एक से चार दिसंबर तक चलेगा। आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) कर रहा है। सीआईआई एग्रो टेक का आयोजन हर दो साल पर होता है।
यह कृषि प्रौद्योगिकी और व्यापार मेला है। इस वर्ष का मेला ‘कृषि में प्रौद्योगिकी: किसानों की आय में वृद्धि’ की अवधारणा पर आधारित है। सीआईआई एग्रो टेक 2018 के चेयरमैन अजय एस. श्रीराम ने कहा कि मेले में साझीदार देश ब्रिटेन, कनाडा और चीन हैं। मेले में दो विशेष मंडप जोड़े गये हैं। एक मंडप राज्यों का जबकि दूसरा मंडप विभिन्न देशों का होगा। कनाडा, चीन, ब्रिटेन के अलावा जर्मनी, इटली, स्पेन, हाॅलैंड और अमेरिका की भी भागीदारी होगी।