मुख्य समाचार

जीएसटी परफॉर्मेंस रिपोर्ट शीतकालीन सत्र में पेश कर सकता है सीएजी

नई दिल्ली/एजेंसी। नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सीएजी) जीएसटी के परफॉर्मेंस का ऑडिट कर रहा है। ऑडिट रिपोर्ट संसद के शीतकालीन सत्र में पेश की जा सकती है। शीतकालीन सत्र 11 दिसंबर, 2018 से है। 

देश में जीएसटी एक जुलाई, 2017 से लागू है। ऑडिट में रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट, ट्रांजैक्शन क्रेडिट मैकेनिज्म, कर भुगतान में सुविधा और आर्थिक गतिविधियों पर इसके असर जैसे पहलुओं पर गौर किया जाएगा। 

इसके लिए सीएजी की टीम कई राज्यों के जीएसटी आयुक्त कार्यालय का दौरा कर चुकी है। ऑडिट में देखा जाता है कि सिस्टम इकोनाॅमी के सिद्धांत पर है या नहीं। साथ ही उसमें सुधार की गुंजाइश है या नहीं। परफॉर्मेंस ऑडिट में राजस्व संग्रह की चर्चा नहीं होगी। यह मुख्यतः जीएसटी के क्रियान्वयन पर फोकस होगा, जिसमें 17 स्थानीय करों को समाहित किया गया है। 

जीएसटी के तहत जुलाई 2017 से मार्च 2018 तक 89,885 करोड़ का राजस्व संग्रह हुआ। चालू वर्ष (2018-19) के अक्टूबर माह में संग्रह 1 लाख करोड़ है। 


संबंधित खबरें