मुख्य समाचार

जेम पोर्टल से खरीद में बेहतर करने वाले सम्मानित 

पटना । सूबे के सरकारी विभागों में आॅनलाइन खरीददारी में विगत दो महीने में दोगुने से अधिक का इजाफा हुआ है । अब तक 127 करोड़ की खरीददारी हुई है और 32 करोड़ की खरीद प्रक्रियाधीन है । जेम पोर्टल से सामान की खरीद में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने अधिवेशन भवन में पुरस्कृत किया । इस मौके पर प्रधान सचिव एस. सिद्धार्थ व सचिव राहुल सिंह भी मौजूद थे।  

सम्मान पाने वालों में सचिव एन. विजयालक्ष्मी, आईजी कमल किशोर सिंह व संयुक्त सचिव उदयन मिश्रा हैं । इनके अलावा पटना नगर निगम, पुलिस मुख्यालय, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीआर आंबेडकर विवि मुजफ्फरपुर, मगध विवि, एमआईटी मुजफ्फरपुर, कई नगर पंचायत एवं 10 विभागों को भी पुरस्कृत किया गया।

डिप्टी सीएम ने कहा कि 126 करोड़ की लागत से राज्य के सभी 58 जेल, 62 कोर्ट और पटना हाईकोर्ट को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से जोड़ने की योजना स्वीकृत की गई है। इससे अभियुक्तों को ट्रायल व गवाही के लिए कोर्ट आने की जरूरत नहीं होगी । ‘सहज तकनीक योजना’ से एक पोर्टल पर विभिन्न विभागों की 74 योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी । कोई भी व्यक्ति अपनी पात्रता देख कर आॅनलाइन आवेदन कर सकेगा । 
 


संबंधित खबरें