पटना । केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष सुशील चंद्रा से बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) का एक प्रतिनिधिमंडल 24 नवंबर को पटना में मिला । सुशील चंद्रा दो दिवसीय दौरे पर बिहार आए हैं । बीआईए ने प्रत्यक्ष कर से संबंधित मुद्दों पर एक ज्ञापन उन्हें सौंपा ।
ज्ञापन में Settlement Commission की एक बेंच पटना में स्थापित करने का सुझाव है । कोलकाता में बेंच होने के कारण करदाताओं को कर विवाद सुलझाने में काफी परेशानी होती है । आयुक्त स्तर पर दायर अपील के निबटारे में अभी 3 से 4 वर्ष का समय लगता है । इसके लिए 1 वर्ष का समय निर्धारित करने, असेसिंग ऑफिसर के समक्ष दायर परिवाद या सुधार से संबंधित मामलों के निबटारा के लिए अधिकतम 30 दिनों का समय निर्धारित करने संबंधित मुद्दों को रखा गया।
अध्यक्ष सुशील चंद्रा ने सभी बिंदुओं पर विचार करने का आश्वासन दिया । प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय भरतिया, कोषाध्यक्ष सुबोध गोयल, पूर्व उपाध्यक्ष संजय गोयनका, सदस्य आशीष अग्रवाल, टैक्सेशन सब कमिटी के आलोक पोद्दार शामिल थे ।
बीआईए ने अध्यक्ष के साथ बैठक निर्धारण एवं समन्वय में अपर आयुक्त नमिता सिंह, आयकर पदाधिकारी राजेश निराला एवं रामजी प्रसाद की सराहना की ।