पटना । बिहार में पूर्ण शराबबंदी के साहसिक निर्णय का विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने समर्थन किया था । आज बिहार की शराबबंदी का असर पूरे देश में दिख रहा है । डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री से कहा कि शराबबंदी के अपने निर्णय पर अडिग रहे । बिहार की जनता और भाजपा आपके साथ है । डिप्टी सीएम ‘नशा मुक्ति दिवस’ पर अधिवेशन भवन में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा बिहार अकेला राज्य है जहां पूर्ण शराबबंदी है जबकि गुजरात, मिजोरम व नगालैंड में आंशिक शराबबंदी है । अन्य राज्य शराबबंदी लागू करना चाहते हैं, लेकिन राजस्व क्षति व अन्य कारणों से नहीं कर पा रहे हैं । बिहार का ही असर है कि मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र सरकार को शराबबंदी को लेकर पहल करनी पड़ी है । सुप्रीम कोर्ट ने भी नेशनल और स्टेट हाईवे के 5 किमी के दायरे में शराब की आउटलेट नहीं खोलने का निर्देश दिया है।