पटना/27.11.18 । 9 आईपीएस अधिकारियों को गृह विभाग ने नोटिस भेजा है। इन अधिकारियों का 2017-18 का वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन (APAR) लंबित है। प्रतिवेदन देने की अंतिम समय सीमा 31 दिसंबर,2018 है। इससे पहले अधिकारियों को दो बार सूचना दी जा चुकी है ।
इन्हें भेजा गया नोटिस : शंकर झा (डीआईजी निगरानी), जयंत कांत (एसपी बेतिया), चंदन कुशवाहा (एसपी बांका), आशीष भारती (एसएसपी भागलपुर), आदित्य कुमार (एसपी आरा), जगुनाथरेड्डी जलारेड्डी (एसपी जमुई), सुनील कुमार (कमांडेंट बीएमपी 16), क्षत्रनील सिंह (कमांडेंट बीएमपी 6), विवेक कुमार (वर्तमान में निलंबित) ।