मुख्य समाचार

छह घंटे तक सीएम ने सड़कों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश 

पटना/1.12.2018 । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना-नालंदा जिलों की निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया। करीब छह घंटे तक सड़कों एवं स्थानों का निरीक्षण कर अधिकारियों को उन्होंने कई दिशा-निर्देश दिये। राजगीर से पटना एयरपोर्ट की दूरी सवा घंटे में तय करने के लिए फोरलेन से तेलमर होते हुए सालेपुर एवं नूरसराय-सिलाव रोड को दस मीटर चौड़ा बनाने का निर्देश मिला।

फास्ट मूवमेंट के लिए गांवों को बाइपास से जोड़ने एवं एनएच 30 ए (बाढ़-हरनौत-फतुहा) के निर्माण में जमीन की परेशानी  दूर करने पर सीएम ने जोर दिया। निरीक्षण के दौरान प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा व चंचल कुमार, सचिव विनय कुमार व संजय अग्रवाल, पथ निर्माण, रेलवे एवं एनएचएआई के वरीय अधिकारी, डीआइजी राजेश कुमार, पटना डीएम कुमार रवि, नालंदा डीएम त्यागराजन एसएन सहित संबंधित विभागों से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे। 
 


संबंधित खबरें