गया । ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) गया में 14 वीं पासिंग आउट परेड 8 दिसंबर, 2018 को होगी । पासिंग आउट के दौरान स्पेशल कमीशन ऑफिसर्स (एससीओ) कैडेटों को भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी के रूप में कमीशन मिलेगा । राॅयल भूटान आर्मी के चीफ ऑपरेशन ऑफिसर्स मुख्य अतिथि के रूप में पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करेंगेे।
सेना प्रशिक्षण कमान के जनरल ऑफिसर्स कमांडिंग इन चीफ ले. जनरल पीसी थिमैया चीफ गेस्ट होंगे। विश्वस्तरीय सैन्य प्रशिक्षण एकेडमी का नेतृत्व एवं कमान अकादमी के ले.जनरल सुनील श्रीवास्तव कर रहे हैं । गया स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी की स्थापना 18 जुलाई, 2011 को हुई थी । उद्घाटन 14 नवंबर, 2011 को भूतपूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने किया था ।