कोलकाता/एजेंसी । पेप्सिको इंडिया और इमामी एग्रोटेक लिमिटेड के प्रोडक्ट जलयान के जरिये कोलकाता से पटना एक सप्ताह में पहुंच जायेंगे । भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का जलयान एमवी आरएन टैगोर 6 दिसंबर,2018 को पेप्सिको और इमामी एग्रोटेक उत्पादों के साथ कोलकाता के गार्डन रीच जेट्टी से रवाना हुआ । जलयान गंगा (राष्ट्रीय जलमार्ग 1) पर 815 किलोमीटर की लंबी यात्रा के बाद 6-7 दिनों में पटना के गायघाट टर्मिनल पहुंचेगा ।
जलयान पर लदा 16 टीईयू कंटेनर कार्गो 16 ट्रक वजन के बराबर है । विश्व बैंक के आर्थिक विश्लेषण के अनुसार जल मार्ग विकास परियोजना से 1.5 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे , जिनमें 50,000 रोजगार केवल बिहार में सृजित होंगे। जलमार्ग से सामान मंगाने का खर्च भी कम है ।