पटना/ 08.12.18 । जागरूकता रथ को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम सचिवालय से रवाना किया । जागरूकता रथ बिहार के सभी जिलों में सरकार के कल्याणकारी कार्यों से लोगों को अवगत करायेगा । पहले चरण में रथ प्रखंड एवं दूसरे चरण में गांव एवं हाट-बाजार तक पहुंचेगा।
लगभग एक घंटे की फिल्म कृषि, सात निश्चय, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रशासनिक एवं समाज सुधार के क्षेत्र में सरकार के कार्यों को प्रदर्शित करेगी । इस अवसर पर मुख्य सचिव दीपक कुमार, आईपीआरडी के सचिव मनीष कुमार वर्मा एवं सीएम के ओएसडी गोपाल सिंह भी मौजूद थे।