पटना । डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय 11 दिसंबर,2018 से 10 दिवसीय दौरे पर अमेरिका जायेंगे । वे सेंटर फाॅर स्ट्रेटजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज वाशिंगटन के निमंत्रण पर जा रहे हैं ।
वाशिंगटन में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए सुधार पर चर्चा होगी । साथ ही स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय, अटलांटा में अमेरिका की स्वास्थ्य व्यवस्था, नर्सिंग प्रशिक्षण एवं दवा की सप्लाई चेन मैनेजमेंट व्यवस्था की भी जानकारी लेंगे। सनफ्रांसिस्को में गूगल एवं अटलांटा में माइक्रोसाॅफ्ट मुख्यालय का भी दौरा करेंगे । अंतिम दिन वाशिंगटन में विश्व बैंक से संपोषित जीविका कार्यक्रम की उपलब्धियों की बैंक के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी ।