नई दिल्ली/एजेंसी/10.12.18 । आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल ने इस्तीफा दे दिया है । हाल में केंद्रीय बैंक की स्वायत्ता को लेकर उनके और सरकार के बीच तनाव पैदा हो गया था । एक संक्षिप्त बयान में पटेल ने कहा कि उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ने का निर्णय किया है । उन्होंने इस्तीफे का कारण नहीं बताया।
पटेल आरबीआई के 24 वें गवर्नर थे। उन्हें सितंबर, 2016 में तीन साल के लिए गवर्नर नियुक्त किया गया था । उन्होंने रघुराम राजन की जगह ली थी।