मुख्य समाचार

14 से प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग पर नजर रखेगा स्क्वाॅड   

पटना। सूबे के शहरी क्षेत्रों में 14 दिसंबर, 2018 से प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लग जायेगा। इसे कड़ाई से लागू करने के लिए नगर विकास विभाग ने नगर निकाय स्तर पर squad का गठन किया है। squad प्रतिदिन जांच कर प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग करने वालों से फाइन वसूलेगा। जुर्माना राशि 5000 रुपये तक है। 

विभाग ने लोगों से कपड़े, जूट एवं कागज के थैले के उपयोग करने की अपील की है। शहरी क्षेत्र के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग पर प्रतिबंध लगेगा। 4 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।           
 


संबंधित खबरें