काठमांडू/एजेंसी । नेपाल सरकार ने भारतीय नोट 200, 500 और 2000 रुपये के इस्तेमाल पर देश में रोक लगा दी है । सिर्फ 100 रुपये के नोट चलन में रहेंगे। नेपाल के सूचना एवं प्रसार मंत्री गोकुल प्रसाद बासकोटा ने इसकी पुष्टि की।
13 दिसंबर, 2018 को हुए इस निर्णय से भारत में काम करने वाले नेपाल के लोग और नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों को परेशानी होगी । नेपाल में भारतीय करेंसी का लेनदेन आसानी से होता है। भारत नेपाल का सबसे बड़ा व्यापार सहयोगी है। साथ ही अधिकतर उपभोक्ता सामान की आपूर्ति भी करता है। भारत सरकार की 2016 की नोटबंदी का बड़ा असर नेपाल और भूटान पर भी बड़ा था।