मुख्य समाचार

सिख सर्किट से जुड़ा गुरु तेग बहादुर साहेब गुरुद्वारा   

कटिहार/ 14.12.18 । कटिहार जिले के लक्ष्मीपुर (बरारी प्रखंड) में नवनिर्मित गुरु तेग बहादुर साहेब गुरुद्वारा का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया । इस तरह गुरुद्वारा सिख सर्किट से भी जुड़ गया । सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व पर अखंड पाठ में भी सीएम ने हिस्सा लिया । 

17 वीं शताब्दी में गुरु तेग बहादुर असम यात्रा के दौरान भवानीपुर उचला एवं लक्ष्मीपुर पधारे थे। नवनिर्मित गुरुद्वारा भवन का निर्माण लगभग 1.60 करोड़ की लागत से हुआ है । अमृतसर दरबार के जत्थेदार ज्ञानीमान सिंह ने भी अखंड पाठ किया। इस मौके पर विभिन्न प्रांतों से आये ग्रंथी, खान एवं भूतत्व मंत्री, क्षेत्र के सांसद एवं विधायक, सीएम सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी, डीएम व एसपी भी मौजूद थे।
 


संबंधित खबरें