मुख्य समाचार

यूथ एक्सपो 15 को, डाॅ प्रणव पांड्या करेंगे संबोधित

पटना/14.12.18 । गायत्री शक्तिपीठ की प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ ने 15 दिसंबर, 2018 को यूथ एक्सपो का आयोजन किया है । बापू सभागार में होने वाले एक्सपो के मुख्य वक्ता अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डाॅ प्रणव पांड्या हैं । डाॅ पांड्या देव संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के चांसलर, अखंड ज्योति पत्रिका के संपादक एवं कई पुस्तकों के लेखक हैं । 

वर्तमान माहौल में युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए यूथ एक्सपो का आयोजन किया गया है । एक्सपो में कई विषयों पर चर्चा होगी। इनमें युवा शक्ति अपने को कैसे मजबूत करे, छात्र जीवन व अध्यात्म, तनाव से कैसे बचें, अपना व्यक्तित्व कैसे संवारें, समय प्रबंधन, आदर्श व लक्ष्य का निर्धारण एवं व्यसन से बचाव शामिल हैं ।      
 


संबंधित खबरें