बोधगया/17.12.18 । तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने महाबोधि मंदिर में पूजा कर विश्व शांति की कामना की। उन्होेंने कहा बौद्ध धर्म शांति, प्रेम, करुणा और भाईचारा का संदेश देता है । महाबोधि वृक्ष को भी नमन किया । इस मौके पर बड़ी संख्या में देश -विदेश से आये श्रद्धालु मौजूद थे ।
धर्मगुरु ने बौद्ध धर्म को आधुनिक विज्ञान से जोड़ते हुए कहा कि इस विषय पर मैंने कई जगहों पर चर्चा की है । किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता को छीनने का अधिकार किसी को नहीं है । दलाई लामा 16 दिसंबर को 24 दिनों के लिए बोधगया पहुंचे हैं । वे 9 जनवरी,2019 को धर्मशाला लौट जायेंगे । उनका विशेष व्याख्यान 28 से 31 दिसंबर को होगा । बौधगया प्रवास के दौरान तिब्बती मोनेस्ट्री ओपनिंग सेरेमनी एवं बौद्ध धर्म सेमिनार में भी वे भाग लेंगे ।