पटना/18.12.18। स्वपना जी मेश्राम बांका की नई एसपी होंगी। अभी वे सीटीएस नाथनगर में प्रिंसिपल हैं। बांका के एसपी चंदन कुशवाहा का स्थानांतरण कमांडेंट होमगार्ड,पटना में किया गया है। भागलपुर के एसएसपी आशीष भारती के पास प्रिंसिपल सीटीएस, नाथनगर का भी प्रभार रहेगा।
गणेश कुमार को आइजी प्रोविजन, राकेश राठी को डीआईजी शाहाबाद क्षेत्र एवं अभिनव कुमार को रेल आईजी का सहायक बनाया गया है। सभी अधिकारी पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।