मुख्य समाचार

वियतनाम के राजदूत ने सीएम से की मुलाकात 

पटना/18.12.18 । भारत में वियतनाम के राजदूत फाम सान चाउं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान भारत और वियतनाम संबंधों पर चर्चा हुई । सीएम ने राजदूत को बिहार के विभिन्न बौद्ध स्थल एवं पहले गणराज्य वैशाली की जानकारी दी। उन्हें वियतनाम आने का निमंत्रण भी मिला।

फाम सान चाउं की योग में रुचि को देखते हुए सीएम ने उन्हें मुंगेर योग संस्थान आने का आमंत्रण दिया ।  सीएम के प्रधान सचिव चंचल कुमार, प्रधान सचिव रवि मनुभाई परमार, सचिव मनीष कुमार वर्मा एवं ओएसडी गोपाल सिंह उपस्थित थे। 
 


संबंधित खबरें