पटना/19.12.18 । बिहार राज्य खादी एवं ग्रामीण उद्योग बोर्ड एवं टेक्सटाइल क्षेत्र की दिग्गज कंपनी रेमंड के बीच एमओयू 20 दिसंबर को होगा। एमओयू से बिहार की खादी को बड़ा बाजार मिलेगा। साथ ही खादी, हैंडिक्राफ्ट्स एवं ग्रामीण उत्पाद की मार्केटिंग के लिए कोच्चि (केरल) में एक इंपोरियम भी खोला जाना है।
विकास भवन में होने वाले समारोह में उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह, प्रधान सचिव केके पाठक, रेमंड्स (खादी) के हेड प्रमोद प्रधान, खादी बोर्ड के सीईओ, केरल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के निदेशक राजा सेतुनाथ, राजेश गुप्ता व तुषार शर्मा उपस्थित रहेंगे।