मुख्य समाचार

हाजीपुर इंडस्ट्रीज एसो. की जिला प्रशासन के साथ बैठक 

हाजीपुर/22.12.18 । हाजीपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने जिला प्रशासन के साथ एएफपी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी परिसर में बैठक की । कारोबारी गुंजन खेमका की हत्या समेत इंडस्ट्रियल एरिया में सुरक्षा के उपायों पर चर्चा हुई । बैठक में डीएम राजीव रौशन, एसपी डाॅ मानवजीत सिंह ढिल्लन, बियाडा, बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स व बीआईए के अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती समेत अन्य व्यावसायिक संगठन शामिल हुए। 

हाजीपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष एनके अग्रवाल ने कहा कि घटना से सूबे के कारोबारी आहत एवं चिंतित हैं । एसोसिएशन ने इंडस्ट्रियल एरिया की हर सड़क एवं चौराहे पर सीसीटीवी लगाने, प्रवेश द्वार पर पुलिस की तैनाती, पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाने एवं कारोबारियों को आर्म्स लाइसेंस देने का प्रस्ताव रखा । हाजीपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महासचिव रवींद्र प्रसाद सिंह, जेपी सिंह, विपिन चाचान, नवीन मोरानी एवं मनीष मित्तल समेत एसोसिएशन के सदस्य मौजूद थे ।      
 


संबंधित खबरें