मुख्य समाचार

गुंजन खेमका के परिजन से मिले डिप्टी सीएम 

पटना/23.12.18 । युवा व्यवसायी गुंजन खेमका के परिजनों से डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने आवास पर जाकर मुलाकात की। डिप्टी सीएम ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने वैशाली प्रशासन से अब तक हुई कार्रवाई का ब्योरा भी लिया। अमेरिका से 10 दिनों की सरकारी यात्रा से वे आज ही पटना पहुंचे हैं। 

इधर, सीआईआई, बीआईए, बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स, पीएचडी चैंबर ऑफ काॅमर्स एवं अन्य व्यावसायिक संगठनों ने संयुक्त रूप से 24 दिसंबर को प्रेस वार्ता बुलाई है। लगातार हो रही घटनाओं से व्यवसायियों में दहशत है।  


संबंधित खबरें