गुवाहाटी/25.12.18 । भारत के सबसे लंबे रेल-सड़क पुल बोगीबील ब्रिज का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया । असम के डिब्रूगढ़ जिले में 5960 करोड़ की लागत से तैयार ब्रिज अरुणाचल प्रदेश को जोड़ेगा । ब्रहमपुत्र नदी पर बना पुल 4.94 किलोमीटर लंबा है । पुल के नीचे रेल ट्रैक और ऊपर तीन लेन की सड़क है ।
बोगीबील देश का पहला ब्रिज है, जो पूरी तरह स्टील कंक्रीट कंपोजिट गर्डस से बना है । पुल राष्ट्रीय सुरक्षा के ख्याल से भी महत्वपूर्ण है। इमरजेंसी में लड़ाकू विमान भी उतर सकेंगे । साथ ही चीन के सीमावर्ती राज्यों में आवागमन भी आसान होगा । पुल की आधारशिला 1997 में और निर्माण 2002 में शुरू हुआ ।