पटना/26.12.18 । एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आईटीसी ने बिहार में 111 साल का सफर इस वर्ष पूरा कर लिया । कंपनी के एमडी संजीव पुरी ने बताया कि 1907 में मुंगेर में सिगरेट की पहली फैक्ट्री लगी। इसके बाद से कंपनी का बिहार में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश लगातार हो रहा है। आईटीसी ने डेयरी क्षेत्र को बढ़ाते हुए इसमें 200 करोड़ का निवेश किया है । संजीव पुरी बिहार उद्योग संघ के प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित कर रहे थे ।
उन्होंने कहा कि फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में भी आईटीसी बिहार में निवेश करेगी । बिहार में उपलब्घ बेहतरीन लीची और जामुन के पल्प से जूस लांच करने की योजना है । कंपनी के प्रोडक्ट से जुड़े उत्पादकों को खेती के आधुनिक तरीके बताये जा रहे हैं । संजीव पुरी ने राज्य सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि योजना राज्य के आर्थिक विकास में मददगार होगी। इस विकास में आईटीसी भी भागीदार होगा ।