पटना/27.12.18 । बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स के साथ विदेश व्यापार के उप महानिदेशक की बैठक चैंबर परिसर में हुई । उप महानिदेशक यूके आचार्य ने निर्यातकों की सुविधा के लिए निर्यात बंधु स्कीम की जानकारी दी । उद्यमियों एवं व्यवसायियों को सुझाव दिया कि अगर आप वर्तमान में एक्सपोर्ट नहीं भी कर रहे हैं, फिर भी अंतरराष्ट्रीय एक्सपोर्ट कोड लें ताकि भविष्य में इसका उपयोग कर सकें ।
विदेश मंत्रालय का उद्देश्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को मेला, सेमिनार एवं वर्कशाॅप के माध्यम से निर्यातकों को जानकारी देना है । चैंबर अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि व्यवसायी निर्यात क्षेत्र से जुड़कर अपने उत्पाद की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएं । सूबे के कई व्यवसायी एवं उद्यमी निर्यात क्षेत्र से जुड़ना चाहते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में वे इससे नहीं जुड़ पाते हैं। उन्होंने जिला एवं ब्लाॅक स्तर पर भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही ।
बैठक में चैंबर के अमित मुखर्जी, एनके ठाकुर, मुकेश कुमार जैन, विशाल टेकरीवाल, डाॅ रमेश गांधी, पशुपति नाथ पांडेय, सावल राम ड्रोलिया, राजीव अग्रवाल, सुबोध जैन, आशीष शंकर, गणेश खेतड़ीवाल, रंजीत सिंह, सच्चिदानंद एवं प्रदीप सिंह समेत कई सदस्य शामिल हुए ।