पटना/02.01.19। सहकारी भूमि विकास बैंक के प्रशासनिक भवन में कृषि सम्मेलन का उद्घाटन कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने किया। साथ ही डायरी का भी लोकार्पण किया। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के उत्थान में इस बैंक का योगदान है। उन्होंने कृषि विभाग की ओर से बैंक को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। कृषि विभाग की ऋणयोजनाओं में भूमि विकास बैंक का सहयोग लिया जायेगा।
योजनाओं के लाभ के लिए कृषि विभाग की वेबसाईट पर निःशुल्क ऑन-लाईन पंजीकरण कराया जा रहा है। बैंक के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि भूमि विकास बैंक अन्य वाणिज्यिक बैंकों की तुलना में 2 प्रतिशत कम ब्याज पर किसानों को ऋण देता है।